कौंच: हिंगुटा गांव में ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि और कुएं पर कब्जे की कोशिश, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 कोंच तहसील के ग्राम हिंगुटा के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायत पत्र देकर ग्राम सभा की सार्वजनिक भूमि और कुएं पर कथित अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी कमलेश कुमार द्वारा पिलर खड़े कर मकान निर्माण की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कब्जा रोकने की मांग की है।