बिछिया: नांदिया नदी संरक्षण अभियान का शुभारंभ, ग्रामीणों ने जल बचाने का लिया संकल्प
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंडला जिले में मां नर्मदा की सहायक नांदिया नदी के संरक्षण और सर्वेक्षण कार्य की शुरुआत की गई l गुरुवार 28 मई को 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, यह अभियान नदी के उद्गम स्थल से शुरू किया गया l जहां ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बताया गया कि मां नर्मदा की अविरल धारा को बनाए रखने में सहायक नदियां महत्वपूर्ण है