बिरनी: बाराडीह पंचायत में जंगली हाथियों का तांडव, स्कूल का गेट तोड़ा, फसलें रौंदी, ग्रामीणों में दहशत
Birni, Giridih | Jul 11, 2026 बिरनी प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के झरखी, पिपराडीह एवं बाराडीह गांवों में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने सरकारी संपत्ति के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हाथियों के झुंड ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बाराडीह का मुख्य गेट तोड़ दिया