दमोह: भाजपा कार्यकर्ताओं ने 46वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से मनाया जश्न
Damoh, Damoh | Apr 6, 2026 दमोह। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार देर रात भाजपा कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। बताया गया कि यह आयोजन रविवार रात करीब 11 बजे हुआ, सूचना सोमवार सुबह प्राप्त हुई।