उज्जैन शहर: मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का संभाग आयुक्त ने किया निरीक्षण,हरि फाटक ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर ₹5 लाख पेनल्टी के निर्देश
उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने शहर में चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सती गेट से छोटा सराफा, टंकी चौराहा से ढाबा रोड, दानी गेट और केडी गेट सहित विभिन्न मार्गों का जायजा लेकर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हरि फाटक ओवरब्रिज के समानांतर बन रहे नए ब्रिज के निर्