महोबा: बरबई गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 महोबा के कबरई थाना क्षेत्र के बरबई गांव निवासी 28 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र प्रहलाद ने सूने मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक कि मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। वहीं पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।