सहारनपुर: युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
अंबाला रोड स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।