दतिया: दतिया में तेज आंधी-बारिश से मौसम सुहाना, पेड़ गिरे, बिजली प्रभावित, खरीदी केंद्रों पर गेहूं भीगा, किसान चिंतित
Datia, Datia | Apr 30, 2026 दतिया जिला में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शाम करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू होने से पूरे जिले में मौसम सुहावना हो गया, लेकिन कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित रहा। आंधी की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। तेज हवाओं के चलते इमलिया, बीकर सहित कई गांवों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।