पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोने के दो बिस्कुट के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को पुलिस कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें 100-100 ग्राम के दो सोने के बिस्कुट की चोरी कर ली गई थी। वहीं अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से चोरी के दोनों सोने के बिस्किट भी बरामद किए गए हैं।