कुम्भराज: गुना में मुख्यमंत्री ने की तीन बड़ी घोषणाएं, ज़िले को मिली सौगात
Kumbhraj, Guna | May 10, 2026 गुना में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दशहरा मैदान में सीमेंट प्लांट शिलान्यास में तीन महत्वपूर्ण घोषणा की। गुना सांसद सिंधिया के सुझावों पर गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए 80 करोड़ 22 लाख प्रस्ताव जल शक्ति योजना में भेजने, जिले के लक्ष्मण कोटरा से रामनगर टकोडिया तक पार्वती नदी पर 42 करोड़ का ब्रिज और भुजरिया तालाब के लिए 25 करोड़ की राशि की घोषणा की।