➡️ दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने आज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर पहुंचकर संसदीय क्षेत्र दमोह की बंडा विधानसभा के अंतर्गत जहरीली शराब के सेवन से अस्वस्थ हुए नागरिकों से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। साथ ही चिकित्सकों को सभी पीड़ितों के त्वरित एवं समुचित इलाज के आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह भी थे।
उन्होंने ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
सांसद श्री राहुल सिंह जी कल प्रातः 10:30 बजे बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपरी, बमूरा भेड़ा, पाटन, बुढ़ना, रवारा, धुरमार एवं पापेट पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट करेंगे। उन्होंने कहा है कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
#jansamparkmp #sagar
Sagar, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026