छिबरामऊ: धींगपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
तालग्राम थाना क्षेत्र के धींगपुर की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन का कहना है कि विवाहिता के ससुराल वाले उसे आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान किया करते थे। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर उसके पिता के साथ भी ससुरालियों ने गाली-गलौज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।