हुज़ूर: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर समन्वय भवन में विशाल प्रांतीय सम्मेलन और रैली का आयोजन
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा राजधानी के समन्वय भवन में एक विशाल प्रांतीय सम्मेलन और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने उप-मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने की मांग की।