ताखा: आनंदपुर ऊसराहार मार्ग के किनारे नालियों की दो साल से सफाई नहीं हुई, ग्रामीणों में रोष
Takha, Etawah | Aug 22, 2026 ताखा ब्लॉक क्षेत्र के आनंदपुर-ऊसराहार मुख्य मार्ग पर नालियों की सफाई न होने से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो साल से गांव में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आया। आदेश कौशल, मुकुट सिंह, मोहित तोमर, सुरजीत सिंह और मोनू सिंह ने शनिवार दोपहर 4 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।