महनार: जंदाहा पटोरी मुख्य सड़क पर कंटेनर की चपेट में आने से मनिकपट्टी गांव की इंटर की छात्रा की मौत, परिवार में कोहराम
महनार थाना के मनिकपट्टी गांव निवासी 17 वर्षिय छात्रा की मौत शुक्रवार को Jजंदाहा पटोरी रोड में कंटेनर से कुचलकर हो गई।मृतका मनिकपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सरोज राय की 17 वार्षिय पुत्री अलका कुमारी थी।घटना के बाद परिजनों में मानो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।घटना को लेकर बताया गया कि छात्रा जंदाहा से कोचिंग कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी तभी हादसा हुआ।