महनार: देशराजपुर जंगलिया टोला वार्ड संख्या 21 के दलित बस्ती में नहीं पहुंचा 'नल-जल योजना' का लाभ <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के उद्देश्य से चलाई जा रही 'हर घर नल-जल योजना' की हकीकत जमीनी स्तर पर सवालों के घेरे में आ गई है।वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत देशराजपुर जंगलिया टोला वार्ड संख्या 21 के दलित बस्ती में रहने वाले सैकड़ों परिवार आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।