बहराइच: चितौरा सहित जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में 30 जनवरी तक आयोजित होंगे सामूहिक विवाह कार्यक्रम: डीएम मोनिका रानी
रविवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी 14 ब्लाकों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों को 50-50 सामूहिक विवाह करने के लक्ष्य दिए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 30 जनवरी तक जारी रहेगा।