बहराइच: आवास विकास चौराहा कल्पीपारा में गोवंशों को क्रेन से उठाए जाने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
आवास विकास चौराहा कल्पीपारा में निर्दयता के साथ गोवंशों को क्रेन से उठाकर डीसीएम में लादने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी कैलाश नाथ ने थाना दरगाह शरीफ में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को उन्होंने बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।