थरथरी: मारपीट के आरोपी को चंडी पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, जैतपुर गांव से हुई थी गिरफ्तारी
जैतपुर गांव में मारपीट के गिरफ्तार आरोपी राम विनय शर्मा को चंडी पुलिस ने रविवार की दोपहर डेढ़ बजे न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि चंडी थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में तीन दिन पूर्व पुरानी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में नीतीश कुमार ने रामविनय शर्मा सहित पांच छह लोग पर प्रथमिकी दर्ज कराया था।