प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंची योजनाओं की जानकारी, मोटामयंगा में संध्या चौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं
जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत सुहागपुरा एवं पाडलिया में जिला कलक्टर शुभम चौधरी की उपस्थिति में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ग्राम रथ के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जल जीवन मिशन, कृषि योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता एवं शिक्षा—की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।