बलरामपुर: मोहर्रम त्योहार को शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली देहात व मथुरा चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा मथुरा बाजार चौकी तथा सीओ सिटी ज्योतिश्री द्वारा कोतवाली देहात परिसर में आगामी त्योहार मोहर्रम को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, धर्म गुरुओं, ताजियादारों एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी बैठक की गई। सभी से शांतिपूर्णढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई