बहोरीबंद: शेषनाग धाम में नाग पंचमी पर गूंजे जयकारे, भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
बहोरीबंद। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआं स्थित प्रसिद्ध शेषनाग धाम मंदिर में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर भव्य आरती एवं पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शेषनाग महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।