खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरौली चाहरुम गांव निवासी 18 वर्षीय बालक आदित्य यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव को शनिवार की दोपहर 3:00 बजे गांव की बगीचे में भैंस चराने के दौरान जहरीले सर्प ने काट लिया जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई।परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।