खातेगांव: खातेगांव एनआरसी में 14 दिनों के लगातार उपचार से स्वस्थ हुआ आबान
शनिवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र ने एक बार फिर कुपोषण के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता हासिल की है। पोषण पुनर्वास केंद्र में त्वरित और विशेष देखभाल से ग्राम संदलपुर के चार माह के आवान गंभीर कुपोषण के चक्रव्यूह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।