बनमनखी: जानकीनगर में स्मैक के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल किया गया जब्त
जानकीनगर थाना पुलिस एवं चकमका ओपी की संयुक्त कार्रवाई में गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 51.77 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरा जाबर निवासी सिकंदर आलम के रूप में हुई