मेरठ: खरखौदा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजन संविधान की कॉपी लेकर SSP ऑफिस पर धरने पर बैठे
Meerut, Meerut | Oct 21, 2024 खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित गांव उल्धन के रहने वाले युवक का शव एक मुस्लिम समुदाय के खेत में मौजूद पेड़ पर लटका मिला था।मृतक के परिवार वालों ने मुस्लिम समुदाय के एक युवक पर उसकी हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से मुकदमे की मांग की थी।थाना पुलिस ने मौके से नमूने लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।