दरभा: बस्तर की जनजातीय स्वास्थ्य परंपराओं पर होगा वैज्ञानिक शोध
Darbha, Bastar | Apr 11, 2026 बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और उनकी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैज्ञानिक धरातल पर परखने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है। प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर के द्वारा जारी के अनुसार महाविद्यालय में प्रोजेक्ट रिसर्च फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।