चंडी: चंडी महावीर स्थान में भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में शामिल हुईं 2001 महिलाएं व कन्याएं
Chandi, Nalanda | Sep 30, 2026 चंडी नगर पंचायत स्थित महावीर स्थान में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह आठ बजे निकली यात्रा में 2001 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुईं। करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर कलश लिए श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा महावीर स्थान से चंडी बाजार, लालगंज और जैतीपुर होते हुए माधोपुरगढ़ स्थित शीतला स्थ