मानिकपुर: मारकुंडी रेलवे ट्रैक किनारे घायल युवक, क्षेत्राधिकार विवाद में डेढ़ घंटे उच्च इलाज के इंतजार में तड़पता रहा
चित्रकूट के मारकुंडी रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिले युवक को 108 एंबुलेंस से मानिकपुर सीएचसी लाया गया। क्षेत्राधिकार और अटेंडेंट के अभाव में रेफर होने में देरी हुई। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। युवक की पहचान तारेश दुबे (22), निवासी सिंगरौली (मप्र) के रूप में हुई।