ब्यौहारी: मार्बल खदान के पास दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने से मजदूरों में दहशत
ब्यौहारी के ग्राम पंचायत पसगाड़ी स्थित मार्बल खदान के पास तेंदुआ दिखने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल है। वीडीओ सोशल मीडिया में शुक्रवार शाम 7 बजे से वायरल हो रहा है।