गोरखपुर: गोरखपुर महोत्सव से पहले पवन सिंह ने गोरखनाथ मंदिर जाकर लिया आशीर्वाद, भक्ति में लीन दिखे, मीडिया के सवालों से बनाई दूरी
गोरखपुर महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे।यहां उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में पवन सिंह की मौजूदगी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।दर्शन के दौरान पवन सिंह पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए। इस मौके पर उनके समर्थकों ने उनके साथ सेल्फी ली