जहानाबाद: देवकली गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत
टेहटा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पटना से गया कि ओर जानी वाली पेसेंजर ट्रेन से एक व्यक्ति की कटकर मौत हो गई, मृतक गया जिले के बेला थाना के रहने वाले शिबू दास का पुत्र नरेश दास बताया जाता है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।