जहानाबाद: गुरुवार को लोदीपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी के बिजली का तार बरामद किया गया
टेहटा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को लोदीपुर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी के बिजली का तार एक घर से बरामद किया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गजेंद्र यादव के घर से भारी मात्रा में चोरी की बिजली तार बरामद किया गया है। बता दें कि चार दिन पहले गांव के निकट से ही 10 पॉल की अल्युमिनियम बिजली तार काट लिया गया था।