माण्डल: बागौर पुलिस ने राष्ट्रीय पक्षी का शिकार करते हुए तीन मृत मोरों के साथ दो शिकारी दबोचे, बोरियों में भरकर ले जा रहे थे शव
जिले के बागोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार शाम जोरापुरा चौराहे पर ग्रामीणों की सतर्कता से दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों के पास से प्लास्टिक कट्टे में भरे तीन मृत मोरों के शव बरामद हुए, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।