Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
naimish762
No video available
15
#अखिलेश_यादव जी के आदेश पर सपा कार्यकर्ताओं ने हरदोई में किसानों के समर्थन में निकाली बाईक रैली ...
13.2k views |
Hardoi, Hardoi
| Dec 8, 2020
#अखिलेश_यादव
#other
MORE NEWS
#UPMaangeChandraShekharAzad #citynews24live #followforfollowback #SattaParivartanYatra #ASP_K_Mission2027
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पंचायत बेनीगंज का बड़ा अभियान . #हरदोई: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत बेनीगंज में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। शनिवार, 20 जून 2026 को नगर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों में छापेमारी कर कार्रवाई की गई। अभियान में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उन्नाव के सहायक पर्यावरण अधिकारी अमर बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेनीगंज सतीश चंद्र एवं नगर पंचायत टीम ने संयुक्त रूप से दुकानों की जांच की। अभियान के दौरान लगभग 600 ग्राम से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन, प्लास्टिक ग्लास एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। नगर पंचायत प्रशासन ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना के अनुसार स्वच्छ नगर–सुरक्षित पर्यावरण के तहत नगर क्षेत्र में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर बेनीगंज क्षेत्र में योगमय हुआ वातावरण . #हरदोई: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर कोथावां स्थित आदर्श सरस्वती अरुणा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यालय प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षण का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह रानू द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का माध्यम है। इस अवसर पर कस्बे के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शिवांशु पाण्डेय राजा, हिमांशु जी, हरिनिवास जी, आदर्श त्रिवेदी जी, दिनेश जी एवं अंश जी प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय प्रबंधक अवनीश मिश्र एवं प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी श्रृंखला के अंतर्गत कोतवाली बेनीगंज में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों पुलिसकर्मियों को योग के गुण एवं मानसिक तनाव से मुक्ति में योग की भूमिका के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। वहीं नगर पंचायत बेनीगंज के पानी टंकी प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पुत्र प्रतिनिधि रूपेश अंजाना एवं सभासदों ने भाग लेकर योग सीखा तथा लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया। पूरा क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित . अभिलाषा दीक्षित बनीं जिला अध्यक्ष; अवनी तिवारी ने बांटे मनोनयन पत्र . #हरदोई (उत्तर प्रदेश): राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला कार्यालय पर सांगठनिक विस्तार और महिला सशक्तिकरण को धार देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित त्रिवेदी 'चंचल' की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिले की कमान योग्य हाथों में सौंपते हुए महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र जारी किए गए। . बीजेपी की नीतियों से आहत होकर बदला पाला: कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिलाषा दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के अपने फैसले को स्पष्ट करते हुए कहा: "बीजेपी सरकार की एससी-एसटी (SC/ST) और यूजीसी (UGC) से जुड़े कठोर नियम व नीतियां पूरी तरह से जनता के हितों और सवालों के विपरीत हैं। इन जनविरोधी नीतियों से आहत होकर ही मैंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है। अब हम इस मंच से जनता और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।" महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर: इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनी तिवारी ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया और उनके मनोनयन पत्र सौंपे। उन्होंने संगठन की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। कार्यालय पर रहा उत्साह का माहौल: जिला कार्यालय पर आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में संगठन के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अमित त्रिवेदी 'चंचल' ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिला स्तर पर पार्टी की स्थिति और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के अंत में सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। #द टेलीकास्ट न्यूज़ /अखिल सिंह
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026
पुलिस लाइन में अफसरों और कर्मियों ने किया योग
Hardoi, Hardoi | Jun 21, 2026