साहिबगंज: आगामी 7 मई को अपराह्न 6 से 8 बजे तक "मैं भी इलेक्शन एंबेसडर सोशल मीडिया कैंपेन" का होगा आयोजन, उपायुक्त ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की बढ़ोतरी करने के उद्देश्य से आगामी 7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक मैं भी इलेक्शन एंबेसडर सोशल मीडिया कैंपेन का आयोजन किया जाएगा की जानकारी दी।