साहिबगंज: उपायुक्त ने जनता दरबार लगाकर सुनी आमलोगों की समस्याएं, संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। जहां उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को जिला प्रशासन जल्द ही सुलझा देगा।