साहिबगंज: सिद्धो कान्हु सभागार में विकास योजनाओं के अभिसरण से संबंधित जिलास्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, उपायुक्त रहे मौजूद
जिला मुख्यालय के विकास भवन के समीप स्थित सिद्धो कान्हु सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विकास योजनाओं के अभिसरण से संबंधित जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिले में चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के पदाधिकारियों से कहा कि इन योजनाओं को आमलोगों तक पहुंचाकर उसका लाभ दें। मौके पर कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।