साहिबगंज: बिजली पोल से दबकर सात साल की बच्ची की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए बोरियो पुलिस ने शव को लाया सदर अस्पताल
बोरियो थाना क्षेत्र के पोखरिया संथाली गांव में एक हाईवा ने बिजली पोल में टक्कर मार दिया। जहां इस टक्कर में बिजली का पोल उखड़कर गिर गया जिसमें पोल से दबकर बबलू टुडु की सात साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बोरियो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आई जहां पोस्टमार्टम कराया गया।