कानपुर: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की माता का हुआ निधन, सांसद रमेश अवस्थी और UPCA अधिकारियों ने किया शोक व्यक्त
BCCI उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की माता जी 101 साल की उम्र में निधन हो गया। ग्रीनपार्क मैदान में सांसद रमेश अवस्थी और UPCA के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। राजीव शुक्ला की मां दर्शनपुरवा स्थिति मकान में राजीव शुक्ला के छोटे भाई दिलीप शुक्ला के साथ रहती थीं। सांसद रमेश अवस्थी ने मैच की तैयारियों का जायजा लिया.