हज़ारीबाग: राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक गुर्गा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि ग्राम रोतरा में गैंग के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गई।