पोहरी: विश्व तंबाकू दिवस पर टपरपुरा में युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Pohri, Shivpuri | May 31, 2026 विकास संवाद संस्थान द्वारा चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) के सहयोग से पोहरी ब्लॉक के 20 गाँवों में समुदाय आधारित कुपोषण प्रबंधन परियोजना' का संचालन किया जा रहा है।बच्चों के स्वास्थ्य, जीवन और उनके बेहतर पोषण के अधिकार को सुनिश्चित करने वाली परियोजना के तहत ग्राम टपरपारा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस रविवार दोपहर 3 बजे एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।