भीलवाड़ा: घटिया नाला निर्माण और पेयजल संकट पर वार्ड वासियों का गुस्सा फूटा, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 24, 25 और 27 में करवाए गए नाला निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी (कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंप