पानीपत: पानीपत में हाइव होटल के बाहर खड़ी मोटरसाईकिल चोरी, सोनीपत से पानीपत आया था बाइक चालक, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पानीपत में हाइव होटल के बाहर खड़ी एक मोटरसाईकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक चालक सोनीपत से पानीपत किसी काम के लिए आया था। मंगलवार को पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के जवाहरा गांव निवासी राजू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 8 अप्रैल को वह अपनी मोटरसाईकल पर सवार होकर पानीपत आया था।