पोहरी: पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
Pohri, Shivpuri | Jul 26, 2026 पोहरी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 15 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे मुखबिर की सूचना पर केदारेश्वर रोड के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान रूपसिंह मोगिया निवासी कोल्हापुर के रूप में हुई है।