फरीदपुर थाना क्षेत्र के कजरौटा में एक किशोरी खेत पर बकरी चराने गई थी। उसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया । सांप के काटने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।