राशमि: राशमी पुलिस ने अवैध डोडा चुरा परिवहन की योजना बनाते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक व नकदी भी की गई जब्त
थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा खरीद फरोख्त एवं परिवहन की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से मोबाइल, बाइक एवं नगदी भी जप्त की है। थानाधिकारी रतन सिंह ने बुधवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भालोटा की खेड़ी सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रोका गया। पूछताछ में दोनों युवकों के संदिग्ध लगने पर गहनता से पूछताछ कर मोबाइल चेक किए