फारबिसगंज: पछियारी झिरूवा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल, इलाज जारी
सिमराहा थाना क्षेत्र के पछियारी झिरूवा वार्ड संख्या 13 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.