फारबिसगंज: फारबिसगंज के कोठीहाट नहर में नहाने के क्रम में एक युवक की मौत परिजनों में कोहरा, पुलिस मौके पर पहुंची।
फारबिसगंज के कोठीहाट नहर में नहाने के क्रम में एक युवक की डुबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया की युवक नहाने के क्रम में पानी के तेज बहाव में बह गए. स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को बरामद किया गया. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वही प्रशासन के लेट पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी प्रकट की.