फारबिसगंज: भदेसर से 1 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को बथनाहा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भदेसर से 1 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे बथनाहा थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां गिरफ्तार व्यक्ति का मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.वही गिरफ्तार व्यक्ति बथनाहा भदेसर निवासी रामदेव मंडल बताई जा रहे हैं.